भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया की नजर, बोले – PM मोदी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगी।

0 63

पीपुल्स स्टेक डेस्क 

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगी। जिसपर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है।

मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज एक अहम अवसर है। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति की आज पहली बार संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी। आज नारी सम्मान का भी अवसर है। दूर सुदूर जंगलों में जीवन बसर करने वाले हमारे देश के महान आदिवासियों के सम्मान का समय है। आज न केवल सांसदो बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का पल है कि भारत के राष्ट्रपति का आज पहला संबोधन हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, देश की वित्त मंत्री भी महिला हैं। वह कल आम बजट लेकर संसद में आएंगी। आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। विश्व की डंवाडोल आर्थिक परिस्थिति में बजट भारत के सामान्य लोगों की आशा को पूरा करने का प्रयास करेगा। मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री इन आशाओं को पूरा करने के लिए जोर लगाएंगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.