PM मोदी, CM योगी समेत इन नेताओं ने दी UP के स्‍थापना द‍िवस की शुभकामनाएं

आज यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के स्‍थापना द‍िवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

0 52

पीपुल्स स्टेक डेस्क 

नई दिल्ली: आज यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के स्‍थापना द‍िवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।

पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।”

अमित शाह ने कहा, “सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूँ।”

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने लिखा, “आध्यात्मिकता व आधुनिकता की संगमस्थली, अंत्योदय के साथ सुरक्षा व समृद्धि के स्वप्न को साकार करती क्रांतिधरा उ.प्र. के सभी निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई! आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अपने प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने हेतु संकल्पित हों।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.