PM मोदी ने फिल्मकार के विश्वनाथ के निधन पर जताया शोक

तेलुगु सिनेमा में सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज निर्देशक के विश्वनाथ का बीती रात को निधन हो गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

0 85

पीपुल्स स्टेक डेस्क 

नई दिल्ली: तेलुगु सिनेमा में सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज निर्देशक के विश्वनाथ का बीती रात को निधन हो गया। भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित के विश्वनाथ ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। के विश्वनाथ के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. फैंस उनके जाने से काफी दुखी हो गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा,“के. विश्वनाथ गारू के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुखी हूँ। उन्होंने एक रचनात्मक और बहुमुखी निर्देशक के रूप में अपना लोहा मनवाया और वह सिनेमा जगत के एक जाने-माने फिल्मकार थे। उनकी फिल्मों ने विभिन्न शैलियों को कवर किया और दर्शकों को अपने निर्देशन से मंत्रमुग्ध किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

हैदराबाद में फिल्म निर्देशक विश्वनाथ का गुरुवार रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 92 साल थी। उन्हें 2016 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दादा फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वह 48वें शख्स थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.