झारखंड: बिहार में 48 जवानों का हत्‍यारे नक्सली का सरेंडर

15 लाख रूपये के इनामी हार्डकोर नक्सली नवीन यादव ने बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष सरेंडर कर दिया।

0 23

रांची नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। 15 लाख रूपये के इनामी हार्डकोर नक्सली नवीन यादव ने बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष सरेंडर कर दिया।

हालांकि झारंखड पुलिस की ओर से अभी सरेंडर किये जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी सूत्रों की माने तो नक्सली ने सूरक्षा बलों के सामने आत्मसमपर्ण किया है।

नक्सली झारखंड के चतरा जिला के प्रतापपुर थाना क्षेत्र बसबूटा का रहने वाला है। उसके खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। कुछ वर्ष पूर्व जब पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि उसने लेवी के पैसे से करोड़ों की संपति अर्जित की हैं, इसके बाद पलामू जिले के रेड़मा में उसकी लगभग 18 एकड़ जमीन और चतरा के प्रतापपुर में 12 एकड़ जमीन जब्त कर ली गई थी।

उसके खिलाफ झारखंड और बिहार में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह 2016 में बिहार के औरंगाबाद गया की सीमा पर नक्सली हमले में कोबरा के 10 जवान शहीद हो गये थे। इसके अलावा 2013 में लातेहार जिला के कटिया में पुलिस पर हुए हमले में शामिल था।

वर्ष 2011 में तत्‍कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हुए हमले में आठ जवान शहिद हो गये थे। इसके अलावा झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया में नक्सली हमले में थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद हो गए थे। इसमें भी नवीन यादव की भूमिका सामने आई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.