क्‍या हर मौसमी बदलाव के लिए जलवायु परिवर्तन जिम्‍मेदार है ? वर्ल्‍ड वेदर एट्रीब्‍यूशन ने जारी की गाइडलाइंस

वैज्ञानिकों ने ऐसे तरीके विकसित किए हैं जो उन्हें जलवायु परिवर्तन और तेजी से बदलती मौसम की घटना के बीच की कड़ी को समझने में मदद करती है

0 56

नई दिल्ली: क्या मौसम में हो रहे हर बदलाव के पीछे जलवायु परिवर्तन ही कारण है? यह एक ऐसा बड़ा सवाल है जो लोगों के मन में लगातार उठता है। जलवायु परिवर्तन और तेजी से बदलती मौसमी घटनाओं जैसे कि हीटवेव, तूफान और बाढ़- के बीच के संबंधों को किस तरह रिपोर्ट किया जाए, इसे लेकर पत्रकारों के लिए जलवायु वैज्ञानिकों ने बुधवार को गाइडलाइंस जारी की है।

भीषण घटनाओं और जलवायु परिवर्तन के बीच संबंध

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बेन क्लार्क और इंपीरियल कॉलेज लंदन के फ्रेडरिक ओटो द्वारा तैयार की गई गाइडलाइंस को जलवायु वैज्ञानिकों के अंतर्राष्ट्रीय ग्रुप वर्ल्‍ड वेदर एट्रीब्‍यूशन ने प्रकाशित किया है। इसमें बताया गया है कि एट्रीब्‍यूशन साइंस किस तरह से भीषण घटनाओं को जलवायु परिवर्तन के बीच संबंध स्थापित करने को संभव बनाता है।

वैज्ञानिकों ने ऐसे तरीके विकसित किए हैं जो उन्हें जलवायु परिवर्तन और तेजी से बदलती मौसम की घटना के बीच की कड़ी को समझने में मदद करती है। इसके अलावा उनसे यह भी गणना की जा सकती है कि ऐसी घटना कि आशंका कितनी ज्यादा या कम है।

एट्रीब्यूशन अध्ययन न होने के कारण पहले जलवायु परिवर्तन और किसी खास मौसमी बदलाव को लेकर पत्रकार अक्सर अनुमान लगाते थे लेकिन गाइडलाइंस के अनुसार अब हीटवेव, बाढ़, तूफान, सूखा, जंगल की आग जैसी स्थिति में पत्रकारों के पास एक निश्चित दिशानिर्देश होंगे।

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होती है घटना की तीव्रता
गाइडलाइंस के अनुसार, ‘जलवायु परिवर्तन एक घटना का कारण नहीं बन सकता है क्योंकि सभी मौसम की घटनाओं के कई कारण होते हैं लेकिन जलवायु परिवर्तन इस बात को प्रभावित कर सकता है कि घटना कितनी संभावित और कितनी तीव्र थी।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.