रांची में होगी हेमंत भगाओ, झारखंड बचाओं रैली

देवघर में हुई दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में भाजपा ने संकल्प लिया कि झारखंड को बचाना है, हर हाल में हेमंत सरकार को हटाना है।

0 90

रंजीत कुमार

रांची: देवघर में हुई दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में भाजपा ने संकल्प लिया कि झारखंड को बचाना है, हर हाल में हेमंत सरकार को हटाना है। होली के बाद रांची में सरकार के खिलाफ जोरदार उलगुलाल होगा। रांची में हेमंत भगाओं झारखंड बचाओं विशाल रैली होगी। यह कार्यक्रम तो भाजपा का होगा, लेकिन इसमें राज्य के कोने-कोने से युवा, बेरोजगार, महिलाएं,शोषित व दलित आदिवासी व इस सरकार से तबाह झारखंड की एक -एक जनता रांची की सड़कों पर उतरेगी। भाजपा का यह जनआंदोलन होगा। उक्त वाते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने देवधर में प्रेस कांफे्रस में कहीं।

उन्होंने कार्यर्ताओं को लक्ष्य दिया कि 14महीने बचे हैं और हमसब की यह जिम्मेदारी है कि हम राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौगात दें और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनायें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में सभी को टास्क दिया गया है कि बूथस्तर पर कैसे लोगों को सक्रिय करें, हमारा केंद्रबिंदु बूथ हो। उसे मजबूत करना है। शक्ति केंद्र यानी पंचायतों के संगठन को सशक्त बनाने पर फोकस करना है। गांव-गांव तक पहुंचेगी जी-20 की गूंजः प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को पार्टी जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करेगी। 29 जनवरी को प्रसारित होनेवाले मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। भारत को जी-20 की मेेजबानी मिलना गर्व की बात है। जी-20 की गूंज पूरे देश औैर गांव -गांव तक पहुंचेगी और कार्यकर्ता इस उपलब्धि को जनता के बीच ले जायेगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.