JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, PM ने किया शोक व्यक्त

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का आज निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने 75 वर्ष की उम्र अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया हैै।

0 46

पीपुल्स स्टेक डेस्क

नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का आज निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने 75 वर्ष की उम्र अंतिम सांस ली. शरद यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया हैै। कुछ समय पहले उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में आज रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सांझा की।

समाजवादी विचारधारा के शरद यादव मूलतः मध्य प्रदेश के रहने वाले थे तथा जबलपुर में छात्र राजनीति में सक्रिय हो कर बिहार गए और वहां से राष्ट्रीय फलक पर पहचान बनाई। 1989 में वह मंडल राजनीति का मुख्य चेहरा बन कर सामने आए। बाद में वह बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुए। वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे।

पीएम मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर लिखा, “शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम् शांति।”

वही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, “शरद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। शरद यादव जी ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति

Leave A Reply

Your email address will not be published.