Birthday Special: निर्देशक सुभाष घई का आज जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी बातें

बॉलीवुड की फ़िल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्मदिन है. 24 जनवरी को सुभाष घई अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं।

0 45

पीपुल्स स्टेक डेस्क 

मुंबई: बॉलीवुड की फ़िल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्मदिन है. 24 जनवरी को सुभाष घई अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुभाष घई ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे से सिनेमा में स्नातक किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सलमान खान से लेकर संजय दत्त और शाह रुख खान सहित कई सुपरस्टार एक्टर्स के साथ काम किया है। सुभाष घई को फिल्म जगत में काफी समय हो चुका है।

सुभाष घई को हिंदी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय कार्यों के कारण ‘शोमैन’ घोषित किया जाता है। सिनेमा की दुनिया में सुभाष घई ने अपना जादू निर्देशन, निर्माण, स्क्रीनराइटर और अभिनय चारों क्षेत्र में दिखाया है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है. सुभाष घई को बॉलीवुड का दूसरा शोमैन भी कहा जाता है. सुभाष घई का जन्म 24 जनवरी 1945 को नागपुर में हुआ था।

सुभाष घई ने हरियाणा के रोहतक से कॉमर्स की पढ़ाई की। एफटीआईआई से ग्रेजुएशन करने के बाद सुभाष घई मुंबई आए, लेकिन उन्हें किसी भी स्टूडियो में घुसने की अनुमति नहीं दी गई। सुभाष घई को इंडस्ट्री में एंट्री लेने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े थे, लेकिन सुभाष ने हार नहीं मानी। सुभाष घई ने साल 1979 में आई फिल्म ‘कालीचरण’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर और सुभाष घई निर्देशित यह पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.