पहलवानों के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा, जांच की मांग

ओलंपिक में देश का परचम लहराने वाले करीब 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे है. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों के घेरे में हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है।

पीपुल्स स्टेक डेस्क 

नई दिल्ली: ओलंपिक में देश का परचम लहराने वाले करीब 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे है. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों के घेरे में हैं. ये रेसलर इकठ्ठा होकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का विरोध कर रहे हैं. इनमें ओलंपियन बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और सरिता मोर जैसे पहलवान शामिल हैं. पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है। प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर लिखा, हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाये। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण जैसे संगीन इल्जाम हैं. इल्जाम लगाने वाले देश के नामी गिरामी पहलवान हैं. पहलवानों ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया।

 

brij bhushan sharan singhSports NewsVinesh PhogaatWIFIwrestlerswrestlers protestWrestling Federation of India
Comments (0)
Add Comment