Weather Update: बदल सकता है मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत के मौसम में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बदलाव नज़र आ रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है वहीं, मैदानी राज्यों में बारिश की संभावना है।

पीपुल्स स्टेक डेस्क 

नई दिल्ली: उत्तर भारत के मौसम में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बदलाव नज़र आ रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है वहीं, मैदानी राज्यों में बारिश की संभावना है। बिहार, यूपी, बंगाल -झारखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों में ठंडी हवा की वजह से ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन में धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलती नज़र आ रही है. लेकिन तेज हवा होने से कनकनी महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर भारत, पूर्व-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान के सामान्य रहने की संभावना है। फरवरी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख से लेकर उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।” जबकि अब मैदानी क्षेत्र में शीतलहर कम होने की संभावना है।

मौसम विभाग के महानिदेशक के मुताबिक, “पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आंकड़ों के आधार पर उत्तर-पश्चिम भारत में औसत वर्षा (एलपीए) लगभग 65.0 मिमी दर्ज की गई है। इस बीच, शीतलहर की स्थिति धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। फरवरी के दौरान देश में सामान्य वर्षा दर्ज किए जाने की संभावना है।”

 

Delhiimd alertrainweatherWeather Update
Comments (0)
Add Comment