Weather Update: दिल्ली एनसीआर में शीतलहर और घने कोहरे का सितम, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड तो बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में ठंड के साथ साथ शीतलहर का कहर भी जारी है। वही, दिल्ली एनसीआर घने कोहरे की चादर से ढका हुआ है।

 

 

 

नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड तो बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में ठंड के साथ साथ शीतलहर का कहर भी जारी है। वही, दिल्ली एनसीआर घने कोहरे की चादर से ढका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आस पास के इलाकों में 27 दिसंबर को भी कोहरा छाया रहेगा। घने कोहरे की वजह से विजिबिल्टी कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों तक मौसम में किसी तरह का कोई सुधार होने की संभावना नहीं है। घना कोहरा होने से लोगों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं।

दिल्ली में घने कोहरे के साथ शीतलहर का भी सितम बढ़ता जा रहा है। घना कोहरा होने से वाहन प्रभावित हो रहे है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिन तक इस ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। दिल्ली के साथ साथ यूपी के कई इलाकों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। इसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में कोहरे के कारण दिल्ली आने जाने वाली कई ट्रेनें अपने समय से कई घंटे देरी से चल रही है।

Cold WaveDelhi WeatherTemperatureWeather Forecast:Weather UpdateWinter
Comments (0)
Add Comment