भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का हार्ट हटैक से निधन

अचानक हुई इस बड़ी घटना के बाद फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है

पीपुल्‍स स्‍टेक नेटवर्क

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे। लुधियाना से सांसद चौधरी यात्रा में चल रहे थे अचानक उनको सीने तेज दर्द हुआ और वे बेहाश होकर गिर पड़े। उनको तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इतनी बड़ी घटना को देखते हुए फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। राहुल गांधी ने चौधरी के परिजनों से मुलाकात की है।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चौधरी के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं लोकसभा सासंद ओम बिड़ला ने कहा है कि संतोख सिंह संसद में हमेशा अनुशासित रहे और जनहित के मुद्दों पर मुखर थे।

राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ा यात्रा इस समय पंजाब से गुजर रही है। पंजाब के रास्‍ते चलते हुए यात्रा अपने आखिरी पड़ाव श्रीनगर पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल प्रति दिन 25-30 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। और भारत जोड़ो यात्रा ने लगभग 3,000 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है।

यात्रा के आखिरी पड़ाव आने श्रीनगर पहुंचने से पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 21 राजनीतिक दलों को पत्र लिख कर यात्रा में शामिल होने का न्‍यौता दिया है। इस न्‍यौते को सभी विपक्षी दलों को राहुल गांधी के नेतृत्‍व में एकजुट करने के लिए प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि कौन से विपक्षी नेता राहुल गांधी की यात्रा के साथ एकजुटता दिखाएंगे।

Bharat Jodo yatraheart attackMp santokh singh chaudhary
Comments (0)
Add Comment