दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक, 4 महीने बाद अपने परिजनों से मिलेंगे यात्री

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को अंतिम दिन रहा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 100 दिन पूरे करने के बाद 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद नौ दिन का ब्रेक होगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर शुरू होगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा। जिससे कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।’ इस ब्रेक में कई यात्री लगभग चार महीने बाद अपने परिवार से मिल पाएंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। हरियाणा में यात्रा का पहला चरण बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। पहले चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता भाग लेगी। इसके बाद 6 जनवरी 2023 को पानीपत बॉर्डर पर सनौली खुर्द से यात्रा शुरू की जाएगी। बता दें कि मंगलवार को राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन रहा। यात्री राहुल के साथ 23 किमी पैदल चलें। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा ने 4 दिसंबर को झालावाड़ से प्रवेश किया था। राजस्थान में 16 दिन में 526 किमी यात्रा करने का लक्ष्य रखा गया।

Bharat Jodo yatraCongressJairam RameshRahul Gandhi
Comments (0)
Add Comment