राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जालंधर से हुई शुरु, कई नेता रहे मौजूद

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पंजाब के जालंधर के काला बकरा गांव से हुई।

पीपल्स स्टेक डेस्क 

जालंधर: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पंजाब के जालंधर के काला बकरा गांव से हुई। इस दौरान पार्टी नेता व स्थानीय लोग भी शामिल हुए। भीषण ठंड होने के बाद भी यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोगों में उत्साह नजर आया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी की दोपहर में जम्मू में प्रवेश करेंगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 30 जनवरी को 23 पार्टियों को श्रीनगर आने के लिए आमंत्रित किया है, हम उम्मीद करते हैं कि वे सभी आएंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक आंदोलन है, एक जन आंदोलन है। वे लोग परेशान हैं।

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में एक दिन पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने शिरकत की थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर सिद्धू मूसेवाला के पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, आज जलंधर में मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता स्वर्गीय सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह यात्रा में शामिल हुए। मैंने उनमें अद्भुत साहस और धीरज देखा। उनकी आंखों में अपने बेटे के लिए गर्व, और दिल में बेशुमार प्यार झलकता है। ऐसे पिता को मेरा सलाम है।

 

Bharat Jodo yatraCongressjalandharkala bakra villageRahul Gandhi
Comments (0)
Add Comment