अजय देवगन ने न्यू ईयर पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, शेयर की ‘भोला’ की झलक

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने 2023 का स्वागत खुब धमाकेदार अंदाज में किया है। अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पीपुल्स स्टेक एंटरटेनमेंट डेस्क

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने 2023 का स्वागत खुब धमाकेदार अंदाज में किया है। अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। ‘भोला’ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, फिल्म में अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निदेशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सांझा किया है। इसमें ‘भोला’ की एक झलक नजर आ रही है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भोला का वर्ष शुरू हो गया। सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।’ इसके अलावा उन्होंने शेड्स ऑफ भोला और भोला इन 3डी नामक दो हैश टैग भी लगाए हैं। अजय देवगन की वीडियो को काफी लाइक्स मिल रहें हैं। वहीं इस पर कमेंट भी किए जा रहें हैं। कई लोगों ने उन्हें 2023 की शुभकामनाएं भी दी हैं।

यह फिल्म 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अजय को आखिरी बार मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसके अलावा अजय देवगन निर्देशक नीरज पांडे की आगामी फिल्म और रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएँगे

Ajay DevganBholaaBholaa VideoBollywood NewsEntertainment News
Comments (0)
Add Comment