UP: औरैया के दो इलाकों के 15 घरों में दिखीं दरारें, जांच शुरू

उत्तराखंड का ऐतिहासिक शहर जोशीमठ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग के घरों में दरारें पड़ने से लोग परेशान हैं।

0 46

पीपुल्स स्टेक डेस्क 

जोशीमठ: उत्तराखंड का ऐतिहासिक शहर जोशीमठ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ का क्या अंजाम हो सकता है इसका उदाहरण जोशीमठ है। जोशीमठ की जमीन हर पल धंसती ही जा रही है। इससे वहा के हालात काफी गंभीर हो गए हैं। जोशीमठ के मकानों में दरार आने के बाद लोग उसे खाली कर चुके हैं। उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग के घरों में दरारें पड़ने से लोग परेशान हैं।

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और बागपत के कुछ घरों में भी दरारें नज़र आई है। इस दौरान, यूपी के औरैया जिले के घरों में भी दरारें दिखाई दी हैं। औरैया के मदार दरवाजा और विधि चंद्र इलाकों में घरों में दरारें आने की खबर सामने आई है। औरैया में अब तक करीब 15 घरों में दरारें आ चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों की टीम ने जांच शुरू की है.

हालांकि अभी तक घरों में दरार आने की वजह का पता नहीं लगा है। इन इलाकों में लगभग 1,300 घर हैं। जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ घरों में दरार आने का मामला आया है। पीडब्ल्यूडी की एक टीम ने घरों का निरीक्षण किया है लेकिन इसकी सही वजह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.