About Us

दुनिया भर में मीडिया का स्वरूप बदल रहा है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की दुनिया में सोशल मीडिया यानी इंटरनेट के जरिए समाचार-विचार के विकल्प से पूरा खेल बदल रहा है। परम्परागत मीडिया को भी समझ में आ रहा है कि सोशल मीडिया भविष्य का मीडिया है। उसके कारण तो बहुत से हैं लेकिन दिन प्रतिदिन इसके बढ़ते प्रसार के कुछ मुख्य कारण हैं इसका सर्वसुलभ होना और परम्परागत मीडिया की तुलना में लागत बहुत कम होना।

ऐसे समय में मीडिया के इस विकल्प से दूर रहना कैसे संभव है। peoplesstake.in इसी का नतीजा है। दुनिया भर की खबरें देने और पहले देने की दौड़ में हम शामिल नहीं हैं। उसके दो कारण हैं। एक, हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है और दूसरा, इसके लिए जितने संसाधन चाहिए वह हमारी सामर्थ्य के बाहर हैं। इसलिए हमने उस रास्ते को चुना जो हम जानते हैं।

महत्वपूर्ण खबरों के बारे में एक सम्यक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने की कोशिश। इसलिए फ़ौरी खबरों के साथ देश, समाज, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य जलवायु परिवर्तन जैसे तमाम विषयों पर पठनीय सामग्री देने की हमारी कोशिश होगी। आपके सुझाव और आलोचनाओं का स्वागत रहेगा।

Mail us: office@peoplesstake.in
Call/WhatsApp : 9717177724