10 दिन पहले दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा का आज जन्मदिन

तुनिशा शर्मा को गए कुछ ही दिन हुए हैं. तुनीषा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अगर वह आज हमारे साथ होती तो आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही होती हैं।

0 18

मुंबई: जिंदगी भले छोटी हो लेकिन खूबसूरत होनी चाहिए। लेकिन कभी कभी इंसान इतना परेशान हो जाता है कि उसे सिर्फ अपनी जिंदगी को खत्म कर लेने ही इसका हल दिखता है। कुछ ऐसा ही हुआ 20 साल की तुनिशा शर्मा के साथ। तुनिशा शर्मा को गए कुछ ही दिन हुए हैं. तुनीषा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अगर वह आज हमारे साथ होती तो आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही होती हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए तुनिशा के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले उनको विश कर रहे हैं. हालांकि, तुनीषा अपने पिता की मौत के बाद से अपना जन्मदिन नहीं मनाती थी. एक्ट्रेस का जन्म 04 जनवरी 2002 को मुम्बई में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे के 10 दिन पहले यानी 24 दिसंबर 2022 को अपने सेट के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी।

बता दें कि तुनिशा शर्मा ने 14 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. साल 2016 में तुनिशा ने फिल्म फितूर में यंग फिरदौस का रोल प्ले किया। उसी साल उन्होंने फिल्म बार-बार देखो में कटरीना कैफ का बचपन का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने कहानी 2 में काम किया। इसके बाद उन्हेंन कलर्स का टीवी शो इंटरनेट वाला लव में आराध्या वर्मा का किरदार मिला। साल 2019 में तुनिशा ने इश्क सुभान अल्लाह में जारा का किरदार निभाया। साल 2022 में उन्होंने सोनी टीवी के शो अली बाबा-दास्तान एक काबुल में देखा गया। ये उनका आखिरी सीरियल रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.