भारत जोड़ो यात्रा: लाइव अपडेट: कमल हासन जुड़े, लाल किला जा रहा काफिला

एक्‍टर से पॉलिटिशियन बने कमल हासन ने आईटीओ पर भारत जोड़ो यात्रा ज्‍वाइन की है।

0 46

पीपुल्‍स स्‍टेक नेटवर्क

नई दिल्ली: एक्‍टर से पॉलिटिशियन बने कमल हासन ने आईटीओ पर भारत जोड़ो यात्रा ज्‍वाइन की है। इससे पहले प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी राहुल गांधी का साथ देने के लिए भारत जोड़ा यात्रा में शामिल हो चुकी है। भारत जोड़ा यात्रा अब लाल किले की ओर जा रही है।

दिल्‍ली में है भारत जोड़ो यात्रा  

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद से आज दिल्ली में (Bharat Jodo Yatra In Delhi) है। दिल्‍ली पहुंचते ही गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस नफरत के खिलाफ हर भारतीय को मोहब्‍बत की एक छोटी दुकान खोलनी चाहिए। यात्रा की वजह से दिल्‍ली के रूट पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। कांग्रेस की यह यात्रा सुबह अपोलो अस्पताल के पास से गुजरते हुए सुबह 10.30 बजे आश्रम आएगि। यहां से यात्रा निजामुद्दीन और फिर इंडिया गेट सर्कल-आईटीओ-दिल्ली कैंट-दरियागंज होते हुए शाम 4.30 बजे लाल किला पर खत्म होगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी में आश्रम चौक, एंड्रूज गंज, लाजपत नगर, कैप्टन गौर मार्ग, निजामुद्दीन फ्लाइओवर के रास्ते में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसके अलावा प्रगति मैदान के पास टनल का एग्जिट प्वाइंट, विकास मार्ग, मिंटो रोड रेड लाइनट, राजघाट चौक, शांति वन चौक, पर भी यात्रा की वजह से ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि बदरपुर से लाल किले तक ट्रैफिक हैवी रहेगा। यात्रियों को प्रभावित रास्तों से नहीं गुजरने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करने को कहा गया है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 40,000 से 50,000 यात्रियों के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.