आयुष मंत्रालय ने बढ़ाई वीडियो प्रतियोगिता की आखिरी तारीख, छात्र जान लें ये डिटेल्स

छात्रों को अधिकतम तीन मिनट का यह वीडियो हिंदी या अंग्रेजी भाषा में बना कर mygov वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

0 365

नई दिल्‍ली। आयुर्वेद से लोगों को जोड़ने के लिए आयुष मंत्रालय ने वीडियो प्रतियोगिता शुरू की है जिसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गयी है। आयुर्वेद दिवस 2022 के “हर दिन, हर घर आयुर्वेद” थीम से लोगों को जोड़ने के लिए वीडियो प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। आयुर्वेद को लेकर अलग-अलग थीम पर आधारित यह प्रतियोगिता पहले 10 अक्टूबर तक जारी की गई थी जिसे बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दिया गया है।

जलवायु परिवर्तन पर काबू पाने के सात तरीके

प्रतियोगिता में 18 साल से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक शामिल हो सकते हैं। अधिकतम तीन मिनट का यह वीडियो हिंदी या अंग्रेजी भाषा में बना कर mygov वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। प्रतियोगिता में कैसे हिस्सा ले इसकी पूरी जानकारी माय गोव वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रतियोगिता की थीम

1.आयुर्वेद और मेरा दिन
2.मेरी रसोई में आयुर्वेद
3.मेरे गार्डन में आयुर्वेद
4.मेरे खेत में आयुर्वेद

 वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष धनतेरस के दिन आयुर्वेद दिवस व्यापक स्तर पर आयुष मंत्रालय की ओर से मनाया जा रहा है । इस बार इसे देश–विदेश में बड़े पैमाने पर मनाने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली में गत 12 सितंबर को हर दिन, हर घर आयुर्वेद थीम के तहत कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू की गई थी। इसके बाद से ही आयुर्वेद दिवस धनवंतरी जयंती पर आगामी 23 अक्टूबर तक के लिए , प्रत्येक सप्ताह की अलग– अलग थीम निर्धारित कर देश भर मैं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय के साथ इस अभियान को गति देने में केंद्र सरकार के अन्य मंत्रालय भी जुटे हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.