दलित बस्ती में मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

0 45

पटना: नारी शक्ति की बुलंद आवाज, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन प्रदेश प्रतिनिधि सह सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज ने दलित परिवार के बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया। निगम वार्ड संख्या 21 में लखनदेई नदी किनारे स्थित दलित बस्ती में गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के बीच शम्स ने पाठ्य सामग्री, बिस्कुट, चॉकलेट आदि का वितरण किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि शम्स शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नारी शक्ति की प्रतीक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी के महिला सशक्तीकरण के सपने को साकार करने के लिए वो लगातार प्रयासरत हैं। देशभर में महिलाओं, युवाओं, किसानों और मजदूरों को न्याय दिलाने उन्होंने अपने जीवन को समर्पित कर दिया है। हम ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हैं।

मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, सीतामढ़ी विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अख्तर रजा खान, वैदेही शरण यादव, रंजीत कुमार, तनवीर खान, अकबर खान, विवेकानंद कुमार, हरि मल्लिक, अशोक राम, बाबू नंदन राय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.